हम जिनको एक या दो रुपए (चिल्लर) देते हैं उनसे जुड़ी ये पोस्ट आपको चौका देगी। देश के लगभग हर चैराहे और सिग्नल पर हमे भीख मांगते कई भिखारी दिख जाते है, जिन्हें हम रहम करके कुछ रूपए दान में दे देते हैं। लेकिन जरा सोचिए, कि आप जिस भिखारी को चिल्लर की भीख देते हैं, वह दरअसल एक करोड़पति निकल आए तो, आपके चेहरे का भाव देखने लायक होगा।

आज हम भारत के सबसे अमीर भिखारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, शायद ही उनके बारे में आपको पता हो। इन भिखारियों के बच्चे कॉन्वेन्ट स्कूलों में पढ़ते हैं, उनके पास अपना खुद का बिजनेस भी है, दुकानें हैं और करोड़ों का बैंक बैलेन्स भी है, इसके बाद भी भीख मांगना इनका पेशा बन गया है।

भरत जैन, कमाई 65 हजार प्रति माह


फराटेदार अंग्रेजी बोलने वाले 49 साल के भरत जैन रोजाना 8 से 10 घंटे मुंबई के परेल पर भीख मांगते है और महीने के करीब 65 हजार रुपए कमा लेते हैं, जो कि वहां के मुख्यमंत्री की पगार से भी अधिक है। इनके पास खुद के 70-70 लाख के दो फ्लैट भी हैं। भरत का भांडुप इलाके में एक जूस की दुकान भी हैं, इसी जगह पर इनकी एक और दुकान है। इन दोनों दुकानों से भरत को 10 हजार रुपए महीने का किराया मिलता है। भरत के परिवार में उनके पिता और बीवी बच्चे हैं। भरत भारत के सबसे अमीर भिखारी हैं।

पटना के पप्पू कुमार, बैंक बैलेंस 1 करोड़ से भी ज्यादा


पप्पू कुमार, पटना के रहने वाले हैं। इनका बैंक बैलेंस 1 करोड़ से भी ज्यादा है। फिर भी लोगों से यह कह कर भीख मांगते हैं कि कई दिनों से कुछ भी खाया पिया नहीं हैं, कुछ खाने के लिए रुपए दे दो। अक्सर लोग इनकी हालत देखकर भीख दे ही देते हैं। पप्पू कुमार अपने लड़के को इंग्लिश मीडियम स्कूल से पढ़ा रहे हैं। 

फिल्म स्टूडियो में कपड़े बदल कर भीख मांगते हैं, मासु


मासु, फिल्म स्टूडियो में कपड़े बदल कर ऑटो से भीख मांगने वाली जगह पर पहुंचते हैं। ये भी मुंबई के परेल से ताल्लुक रखते हैं। वहां उनका खुद का 1 कमरे का फ्लैट है। साथ ही 30 लाख रुपए की और संपत्ति के साथ लगभग 30 लाख तक का बैंक बैलेंस भी है। परिवार वालों के समझाने के बाद भी ये फैशनेबल तरीके से भीख मांगना नही छोड़ते।

सार्वितीया देवी, विदेश यात्रा तक कर चुकी हैं 


भारत की सबसे प्रसिद्ध महिला भिखारी सार्वितीया देवी, पटना की रहने वाली हैं और सालाना 36 हजार रुपए एलआईसी प्रीमियम का भुगतान करती हैं। भीख से हुई कमाई से ये अपनी बेटी की शादी कर चुकी हैं और इनके पास भी खुद का फ्लैट है। दिलचस्प बात तो यह है की ये सात तीर्थ स्थानों पर तो घूम चुकी हैं साथ ही विदेश यात्रा भी कर चुकी है।

संभाजी काले रोज कमाते हैं 1500 रुपए



संभाजी काले भिखारी मुंबई के स्लम एरिया विरार के रहने वाले हैं। संभाजी काले रोज भीख मांगकर 1500 रुपए कमा लेते हैं, इसके इलावा इनके पास खुद के 2 घर और इतने ही प्लॉट है। और तो और इन्होने बैंकों में भी निवेश कर रखा है।