दिल्ली एनसीआर के नोएडा में देशभर से लोग आकर काम तलाशते हैं। पिछले कुछ सालों में नोएडा का काफी विकास हुआ है। नौकरी से लेकर पढ़ाई तक के लिए देश के कोने-कोने से लोग यहां आते हैं और बस जाते हैं। हाल ही में एक सर्वे में सामने आया है कि दिल्ली एनसीआर का नोएडा इलाका देश के कुछ भूतिया इलाकों में से एक है। नोएडा के कई इलाकों में लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्हें हर वक्त ऐसा लगता है कि कोई नेगेटिव शक्ति उनके आसपास है। हालांकि नोएडा में कई कंपनिया और रेसिडेंशियल कॉलोनी भी मौजूद हैं। यहां कुछ इलाके तो दिल्ली के इलाकों से भी ज्यादा महंगे हैं लेकिन सुरक्षा के मामले में ये कई शहरों को पीछे है। क्राइम के मामले में भी इसे कोई नहीं पछाड़ सकता। आपको बता दें कि नोएडा में कुछ ऐसी मशहूर जगह हैं जहां लोगों की सुरक्षा कोई नहीं कर सकता। लोगों को यहां एक अनजान डर सताता है। इन जगहों पर जाने से पहले आप बार बार सोचेंगे, आज के इस पोस्ट में दिल्ली एनसीआर के ऐसे इलाको के बारे में जानेंगे जहां शाम ढलने के बाद कोई नहीं जाता।
निठारी गांव, नोएडा
नोएडा सेक्टर 31 में बसा निठारी गांव दिसंबर 2006 में लोगों के बीच मशहूर हो गया था। यह वह गांव है जहां निठारी हत्या कांड को अंजाम दिया गया था। इस इलाके से कई मासूम बच्चों और महिलाओं के अवशेष मिले थे। आज भी लोग इस इलाके में जाने से डरते हैं। इलाका क्राइम के लिए भी मशहूर है। छेड़खानी और दिनदहाड़े हत्या की घटना यहां हर रोज होती रहती है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे
दिल्ली एनसीआर में अगर आपने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफर नहीं किया तो कुछ नहीं किया। इस एक्सप्रेसवे के रास्ते ऐसे हैं जैसे कि आप अपने सपनों की दुनिया में सफर कर रहे हों। हालांकि रात 11 बजे के बाद यही सड़क लोगों के डर में बदल जाती है। रात 11 बजे के बाद इस सड़क पर मुश्किल से कोई दिखाई देता है। ऐसे में अगर आप बीच सड़क पर अपनी गाड़ी को लेकर किसी मुसीबत में फंसते हैं तो शायद ही कोई आपकी मदद कर सकेगा। लूटपाट, किडनैपिंग और रेप जैसी घटना तो यहां आम बात है।
नोएडा सेक्टर 74
नोएडा के कई इलाके अभी भी अंडर कंशट्रक्शन हैं। यहां की ऊँची-ऊँची इमारतें लोगों को अपनी ओर खींचती हैं। ऐसा ही कुछ हाल नोएडा के सेक्टर 74 का भी है। यह इलाका रेसिडेंशियल कॉलोनी के लिए मशहूर है लेकिन लोगों को यहां नेगेटिव शक्तियों का एहसास होता है। इन इलाकों में ऐसे क्राइम होते हैं जिनके बारे में जानकर आप कांप उठेंगे। इसके अलावा दिनदहाड़े अपहरण जैसी घटनाओं ने लोगों को यहां आने से डरा दिया है। यहां तक की जो लोग यहां पर पहले से घर लेकर रहते हैं उन्होंने भी अपने घरों और फ्लैटों को बेचने का नोटिस जारी कर दिया है। ऐसे में इस इलाके में जाने से पहले आप एक बार जरूर सोचेंगे।
रायपुर गांव, सेक्टर 126
नोएडा के मशहूर एमिटी यूनिवर्सिटी के ठीक पीछे एक गांव बसा है जिसका नाम रायपुर है। दिन के समय तो यहां पर छोटी दुकानें खुली रहती हैं लेकिन सूरज ढलने के बाद यह इलाका बिल्कुल सुनसान हो जाता है। शाम के बाद आपको यहां जाने में भी डर लगेगा। रात के अंधेरे में यह जगह कहीं खो जाती है। ऐसा लगता है कि जैसे यहां कोई रहता ही नहीं। शाम के बाद लड़कियां यहां बिल्कुल नहीं जाती। यूनिवर्सिटी के प्रबंधन की तरफ से भी ये आदेश है कि लड़कियां शाम के बाद उस इलाके में न जाएँ।
मेवला भट्टी
यह जगह गाजियाबाद में बसा है। इस इलाके में कई ईंट की भट्टियां हैं जहां कई मजदूर काम करते हैं लेकिन आस-पास के लोगों का कहना है कि यहां शाम के बाद कोई नहीं जाता। लोगों को एक अजीब सा डर लगने लगता है। यह क्राइम का गढ़ भी है। इस गांव में गैंगस्टर महेंद्र फौजी बैसला का राज चलता है। इस भट्टी के आस-पास के इलाके में कई घटनाएं घट चुकी हैं जैसे रेप, मर्डर और लूट। ऐसे में इस इलाके के आसपास जाने से पहले भी एक बार जरूर सोच लें।






