आप भी कभी न कभी किसी होटल में रुके ही होंगे, लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि सभी होटल में बेड के ऊपर सफेद चादर ही क्यों बिछी होती है। आज के इस पोस्ट में जानेंगे आखिर हर होटल के कमरे में सफ़ेद चादर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है।


1. सफ़ेद रंग देखने में काफ़ी साफ़ लगता है और इस रंग की चीज़ें देख कर मन को काफ़ी सुकून मिलता है। साथ ही अगर सफ़ेद रंग के कपड़ों पर हल्का सा भी दाग़ लग जाये, तो होटल कर्मचारी उसे आसानी से देख कर साफ़ कर सकते हैं। काफी लोगों का भी यही मानना है कि होटल का कमरा और बिस्तर जितने ज़्यादा साफ़-सुथरे होंगे, ग्राहक को उतना ही अच्छा महसूस होगा।
Hotel-me-humesha-safeed-chadar-kyun-vichate-hain,Hotel me humesha safeed chadar kyun vichate hain

2. सफ़ेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। वहीं जब हम छुट्टियों पर बाहर जाते हैं, तो उस जगह पर शांति और सुकून तलाशते हैं और सफ़ेद रंग देख मन को काफ़ी अच्छा महसूस होता है। इसी बात को ध्यान में रखकर होटल्स में सफ़ेद चादरों और तौलियों का इस्तेमाल किया जाता है।

3. सफ़ेद रंग की चादर और तौलिए को धोना काफ़ी आसाना होता है। हालांकि, घर पर ऐसा करना काफ़ी मुश्किल होता है, क्योंकि सफ़ेद रंग के कपड़े आप बाकी रंगीन कपड़ों के साथ नहीं धो सकते। अगर आप रंगीन कपड़ों के साथ सफ़ेद कपड़े भिगो भी देते हैं, तो वो सभी रंगों के साथ मिलकर रंगीन हो जाते हैं, या फिर उनका कलर फ़ेड हो जाता है।

4. जब आप होटल के कमरे में प्रवेश करते हैं, तो चमकदार चादर देखकर दिल को एक राहत सी महसूस होती है। इसके अलावा होटल की साफ़ सफाई देख कर मन को संतुष्टी मिलने के साथ-साथ आप इस पर गर्व महसूस करते हैं।

5. इसकी आखिरी वजह ये है कि बेड शीट से लेकर बॉथ टॉवल तक एक रंग की चीज़ें खरीदनी होती हैं। इसके साथ ही इसके रख-रखाव में भी कोई दिक्कत नहीं होती और ये रूम सर्विस के लिए काफ़ी आसान होता है।