real-life-vampire-couple-suck-blood-bite-love-Lia-Benninghoff-Aro-Draven
आज के इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे कपल के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुद को वैम्पायर्स मानते हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि ये कपल दूसरे लोगों का नहीं बल्कि एक दूसरे का खून पीते हैं। ब्रिटेन के इस कपल का नाम लिया बेनिनगॉफ और आरो ड्रवेन हैं। लिया 20 साल की और आरो की उम्र 38 साल है। दोनों इस बात का दावा करते हैं कि दोनों वैम्पायर्स हैं।
दोनों की मुलाकात एक डेटिंग साइट के जरिए हुई थी। दोनों को ही ब्लैक एंड वाइट जिंदगी जीना पसंद था और इसलिए दोनों एक दूसरे के काफी नज़दीक आ गए। एक इंटरवूयू में लिया ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि एक दिन ड्रवेन ने उनके सामने व्लड शेयरिंग का प्रस्ताव रखा और कहा कि ऐसा करने से दोनों का रिश्ता मजबूत हो जाएगा।
real-life-vampire-couple-suck-blood-bite-love-Lia-Benninghoff-Aro-Draven
हालांकि लिया को ये बात थोड़ी अजीब लगी लेकिन फिर भी उन्होंने ड्रवेन की बात मान ली। इसके बाद ड्रवेन ने अपने हाथ को काटा और लिया को खून पीने के लिए कहाँ। इसके बाद लिया ने भी खुद को काटा और ड्रवेन ने उनका खून पिया।
दोनों की मानें तो ऐसा करने से दोनों को जादुई अनुभव हुआ जिसके बाद से दोनों ने एक दूसरे का खून पीने का नियम बना लिया। दोनों सप्ताह में एक बार अपने शरीर से खून निकालकर एक दूसरे से शेयर करते है और कभी-कभी तो सीधा वैम्पायर स्टाइल में खून पीते हैं।