![]() |
| Yubari Melon |
1 . Yubari Melon युबरी खरबूज
वैसे तो हम गर्मी के मौसम में खरबूज खाना बहुत पसंद करते हैं। क्योंकि यह लगभग 40 से 50 रूपये किलो के हिसाब से मिल जाता है। युबरी खरबूज जो जापान के ग्रीनहाउस में उगाया जाता है। यह दुनिया का सबसे महंगा फल होने के साथ-साथ यह दुनिया का सबसे महंगा खरबूज भी है। युबरी खरबूज दिखने में तो एक आम खरबूज जैसा ही होता है, पर खाने में एकदम लजीज और स्वादिष्ट होता है। इसे केवल जापान में उगाया जाता है और इसको जापान बाहर कम ही एक्सपोर्ट करता है। युबारी मेलन के एक जोड़े को साल 2014 में $26000 यानि लगभग 19,62,948 रुपये में नीलाम किया गया था। इसे जापान में बहुत महंगे गिफ्ट के तौर पर एक -दूसरे को दिया जाता है। अगर इसकी कीमत की बात करें तो एक जोड़े खरबूज को खरीदे के लिए $26000 लगभग 19,62,948 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
![]() |
| Densuke Watermelon |
2 . Densuke Watermelon देनसुके तरबूज
डेंसुके वाटरमेलन जापान में उगाया जाता है। यह खास तरबूज काले रंग का होता है और इसमें कोई धारी नहीं होती है। यह तरबूज इतना बड़ा होता है यह एक तरबूज 11 किलो का हो सकता है यह जापान की खास तकनीक से उगाया हुआ एक अलग तरह का तरबूज है, जो बहुत ही स्वादिष्ट और पानी से भरपूर होता है। यह तरबूज कई कई दिनों तक खराब नहीं होता और इसे साल भर स्टोर कर के रखा जा सकता है। 2008 में इस एक तरबूज़ की नीलामी $6100 यानि लगभग 4,13,671 रुपये से हुई थी। अगर इसकी कीमत की बात करें तो एक तरबूज को खरीदे के लिए $1000 से $4500 लगभग 75,495 से 3,39,729 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
![]() |
| Ruby Roman Grapes |
3 . Ruby Roman Grapes (रूबी रोमन अंगूर)
अगर अंगूरों की बात करें तो रूबी रोमन अंगूर दुनिया के सबसे महंगे अंगूर माने जाते है। इस अंगूर के एक गुच्छे में सभी अंगूर एक ही आकार के मिलेंगे जो पिंग पोंग बॉल के आकर तक के हो सकते हैं। एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम होता है। रूबी रोमन अंगूरों को सिर्फ एक ही सीजन में तैयार किया जाता है और इसे साल भर स्टोर करके रखा जाता है। इन अंगूरों की खेती सबसे पहले 2008 में शुरू हुई थी। 2016 में हुई एक नीलामी में रूबी रोमन अंगूर के एक गुच्छे की नीलामी $11,400 यानि लगभग 9,34,677 रुपये में हुई थी। अगर इसकी कीमत की बात करें तो रूबी रोमन अंगूर के एक गुच्छे को खरीदे के लिए $8,511 लगभग 6,42,608 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
![]() |
| Taiyo No Tamago Mangoes |
4 . Taiyo No Tamago Mangoes (टाइयो नो टमैगो मैंगोज़)
Taiyo No Tamago जिसे egg of the sun mango भी कहा जाता है। यह एक अलग प्रकार का आम है जो जापान के मियाज़ाकी में उगाया जाता है। यह आम एक बड़े अंडे की तरह दिखता हैं। egg of the sun mango का कलर आधा लाल और आधा पीला होता है और यह बाकि आमो से बिल्कुल लगता दिखता है। एक आम का वजन 350 ग्राम से भी ज्यादा होता है। यह आम जापान में गर्मी और सर्दी के बीच के मौसम में तैयार किया जाता है, इसलिए यह बहुत ही ज्यादा महंगा होता है। यहां हर साल सबसे पहले उगाए गए इस खास आम की बोली लगती है। इस आम को ऑक्शन में $5,066 लगभग 3,82,505 रुपये तक में बेचा गया है। अगर इसकी कीमत की बात करें तो एक आम के लिए $1500 लगभग 1,01,722 रुपए खर्च करने पड़ते हैं।
![]() |
| Pineapples From Lost Garden Of Heligan |
5 . Pineapples From Lost Garden Of Heligan (Heligan गार्डन के अनानास )
यूके के लॉस्ट गार्डेन ऑफ हेलिगन में होने वाले ये अनानास दुनिया के सबसे महंगे अनानास होते हैं। इन्हें बहुत ही ज़्यादा सावधानी के साथ ग्रीनहाउस में उगाया जाता हैं। इन पाइनएप्पल को बनने में लगभग 2 साल का समय लगता है। इस अनानास को खास टेकनीक से उगाया जाता है। तापमान को गर्म रखने के लिए पुआल और घोड़े के लीद को इस्तेमाल किया जाता है। अगर इसकी कीमत की बात करें तो एक अनानास के लिए $1600 लगभग 1,20,816 रुपए खर्च करने पड़ते हैं।
![]() |
| Square Watermelon |
6 . Square Watermelon ( चोरस तरबूज)
भारतीय बाज़ार में मिलने वाले सभी तरबूज वैसे गोल आकर के ही होते हैं, लेकिन जापान में मिलने वाले तरबूज क्यूब के शेप में होते हैं। दरअसल Square Watermelon एक बेहतरीन तकनीक से तैयार किया जाता है, तरबूज को स्क्वेर क्यूब के सांचे में डालकर पकने के लिए छोड़ दिया जाता है। इसकी शुरुआत यह सोचकर हुई थी कि इसे फ्रिज में रखना आसान होगा। जापान पहले इसे बाहर एक्सपोर्ट नहीं करता था लेकिन 2014 के बाद जापान Square Watermelon को विदेशों में भी एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया। यह तरबूज डेकोरेशन के लिए बहुत काम आता है और खाने में भी बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होता है। अगर इसकी कीमत की बात करें तो एक तरबूज के लिए $800 लगभग 60,408 रुपए खर्च करने पड़ते हैं ये तो चुनिंदा लोग ही अफोर्ड कर सकते हैं।
![]() |
| Sembikiya Queen Strawberries |
7 . Sembikiya Queen Strawberries सेंबिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी
वैसे स्ट्रॉबेरी सभी फलो में काफी स्पेशल माना जाता है। लेकिन जापान में मिलने वाली सेंबिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी को उनके रंग और आकार के कारण काफी स्पेशल और परफेक्ट माना जाता है। क्योंकि इसको तैयार करने में काफी ज्यादा समय लगता है। इनकी कलर नेचुरली एकदम लाल होती है। इनकी आकर 3 से 4 इंच तक बड़ी हो सकती हैं। अगर इसकी कीमत की बात करें तो एक बॉक्स जिसमे 12 स्ट्रॉबेरी होते हैं इसके लिए $70 लगभग 5,286 रुपए खर्च करने पड़ते हैं।
![]() |
| Sekai Ichi Apples |
8 . Sekai Ichi Apples (सेकी इची सेब)
सेब हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक बताया जाता है। इसलिए कहा जाता है कि "An apple a day keeps the doctor away" सेब बहुत आसानी से किसी भी फल के बाज़ार में मिल जाता है। अगर दुनिया के सबसे स्वादिष्ट और अच्छी क्वालिटी सेब की बात करें तो सेकी इची एप्पल का नाम सबसे पहले आता है। यह दुनिया का सबसे महंगा होने के साथ-साथ यह दुनिया का सबसे बड़ा सेब भी होता है। जो करीब 15 इंच का हो सकता है। अगर इसकी कीमत की बात करें तो सिर्फ एक सेकी इची एप्पल के लिए $11 लगभग 831 रुपए खर्च करने पड़ते है।
![]() |
| Dekopon Citrus |
9 . Dekopon Citrus (जापानी संतरा)
वैसे अगर संतरे की बात करें तो यह सभी जगह बहुत आसानी से मिल जाता है। यदि दुनिया के सबसे स्वादिष्ट संतरे की बात करें तो जापान के Dekopon Citrus (डेकोपोन साइट्रस) का नाम सबसे पहले आता है। यह देखने में तो आम संतरा की तरह दिखता है पर इसका ऊपर का भाग बाहर की तरफ निकला होता है। अगर आप इसके छिलके को उतार कर देखेंगे तो ये आम संतरा से एकदम अलग दिखेगा। अंदर से उसके अलग-अलग पार्ट नहीं होते जैसे एक आम संतरा में होता है। यही वजह है की डेकोपोन साइट्रस काफी खास है। यह सिर्फ जापान में ही मिलता है। इसे बाहर कहीं एक्सपोर्ट नहीं किया जाता है, तो यदि आपको डेकोपोन साइट्रस खाना है तो आपको जापान ही जाना होगा। अगर इसकी कीमत की बात करें तो एक बॉक्स जिसमे 6 संतरे होते हैं इसके लिए $80 लगभग 6,047 रुपए खर्च करने पड़ते हैं।
![]() |
| Buddha Shaped Pears |
10 . Buddha Shaped Pears (बुद्ध के आकार की नाशपाती)
हमारे हिसाब से तो लगभग एक ही प्रकार के नाशपाती मिलती है, जिसके बारे में हम सबको पता है लेकिन इसके नाम से ही पता चलता है कि यह बुद्धा के आकार का होता होगा। इस नाशपाती को चाइना में तैयार किया जाता है जो पेड़ के ऊपर ही बुद्धा के आकार का हो जाता है। दरअसल चाइना में भगवान बुद्धा को बहुत माना जाता है। इसलिए भक्ति की भावना को जोड़कर इस फल को तैयार किया जाता है। अगर इस फल की कीमत की बात करें तो सिर्फ एक बुद्ध के आकार की नाशपाती के लिए 9 डॉलर यानी लगभग 680 रुपए खर्च करने पड़ते है।










