![]() |
| Amazing Facts About Israel |
Amazing Facts About Israel in Hindi: इजरायल आज युद्ध के चलते काफी चर्चा में बना हुआ है, अभी इजरायल और हमास के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। जिसकी वजह से पूरी दुनिया दो हिस्सों में बट चुकी है। खैर, अगर बात इजरायल देश की करें, तो यहां से जुड़ी कई ऐसी अनोखी बातें हैं, जिनके बारे में कई लोग शायद ही जानते होंगे।
चलिए जानते हैं इजरायल से जुड़ी कुछ अनोखी बातों के बारे में..
Amazing Facts About Israel in Hindi:
- इजरायल बहुत ही छोटा देश है, लेकिन उसके पास एंटी बैलेस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। इसका फायदा ये है कि इजरायल अपनी तरफ आते किसी भी मिसाइल को रातों-रात में ही मारकर गिरा सकता है।
- इजरायल एक ऐसा देश है, जहां जन्म हुए किसी भी देश के बच्चे को तुरंत नागरिकता मिल सकती है और अगर इजरायल के किसी भी नागरिक का बच्चा दूसरे देश में पैदा होता है, तो भी उसे इजरायल की नागरिकता दे दी जाती है। वो जब चाहे तब अपने देश यानि इजरायल में आकर रह सकता है।
- इजरायल दुनिया का एकमात्र देश है, जहां महिलाओं को सैन्य सेवा में काम करना बेहद जरूरी है। यहां कई महिलाएं हाथों में बड़ी-बड़ी बंदूकें लेकर घूमती हैं। उन्हें बॉर्डर से लेकर देश के हर कोने में काम करती दिख जाती हैं।
- इजराइल की वायु सेना विश्व में छठे नंबर की वायु सेना है, ये देश ना केवल किसी भी हमले में जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम है, बल्कि किसी भी दुश्मन को पल भर में जवाब देने की क्षमता रखता है।
- जैसे हर देश की अपनी कोई न कोई राष्ट्र भाषा होती है, ऐसे ही इजरायल की भी अपनी राष्ट्रभाषा है, इस देश की राष्ट्रभाषा हिब्रू है। इस भाषा का अंत काफी पहले हो चुका था। लेकिन इजरायल स्थापना के बाद देशभक्त यहूदी लोगों ने अपनी भाषा को फिर जीवित किया। इसके बाद हिब्रू बोलने वालों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई। अब हिब्रू को इजराय की ऑफिशियल भाषा बना दिया गया।
- इजरायल में हीरे का सबे ज्यादा बिजनेस होता हैं, दुनिया के किसी भी दूसरे देश की तुलना में यहां सबसे ज्यादा हीरे की कटिंग के साथ-साथ पॉलिशिंग भी की जाती है।
- यातायात के नियम वैसे तो हर देश के और हर शहर के अलग-अलग होते हैं, जिसमें ड्राइवर को लाइसेंस रखना बेहद जरूरी होता है। लेकिन इजरायल में साइकिल चलाने वाले को भी लाइसेंस रखना पड़ता है।
तो ये है इजरायल के बारे में कुछ खास बातें, उम्मीद करते हैं की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।
Related Topics:
मेडिकल सिंबल में साँप का छड़ी पर होना क्यों है?

