![]() |
| GPS |
आपने GPS का नाम तो सुना ही होगा, लेकिन आप जानते हैं कि यह काम कैसे करता है? तो चलिए इसे समझते हैं!
GPS: Global Positioning System, जो 30 से ज्यादा सैटेलाइट्स से मिलकर बना है, जो हमारी धरती के इर्द-गिर्द घूमते हैं। हर सैटेलाइट अपनी पोजीशन का सिग्नल देता है। आपके फोन में एक जीपीएस रिसीवर होता है, जो सिग्नल को सुनता है। जब ये रिसीवर 4 या उससे ज्यादा सैटेलाइट से अपनी दूरी की गणना कर लेता है, तो ये आपकी सटीक लोकेशन बता देता है। ग्राउंड स्टेशन इन सैटेलाइट की निगरानी करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि ये अपनी सही स्थिति में है।
सरल शब्दों में, सैटेलाइट हमारे नक्षत्रों की तरह काम करते हैं, और GPS रिसीवर उनसे अपनी दूरी की गणना करके बताता है कि आप बिल्कुल कहां पर हैं।
तो जब भी आप अपने फोन में मैप खोलते हैं, तो ये जीपीएस सैटेलाइट और रिसीवर की वजह से ही संभव होता है!

